
MUZAFFARPUR : दैनिक जागरण का बहुप्रतीक्षित व बहुप्रशंसित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन इस बार 2 जून रविवार को मुज़फ़्फ़रपुर के जिला स्कूल मैदान में शाम छः बजे से आयोजित हैं. कार्यक्रम में दिग्गज कवियों के बीच घमासान होगा. उन सभी से आप बेहतर तरह से पूर्व परिचित भी होंगे. दैनिक जागरण और आॅनलाईन पार्टनर मुजफ्फरपुर न्यूज की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत शहरवासियों की शाम यादगार बनाने कुमार विश्वास के साथ साथ डॉ सुरेश अवस्थी, शबीना आदिब, दिनेश बावरा, तेज नारायण शर्मा व शम्भू शिखर मुजफ्फरपुर की पावन धरती पर पधार रहे हैं.

कुमार विश्वास और दिनेश बावरा सरीखे मशहूर हास्य कवि हसगुल्लों की बरसात करेंगे. जिला स्कूल के मैदान में दैनिक जागरण की ओर से सजाई जा रही काव्य की महफिल में प्यार की कशिश और ठहाका लगाने के लिए बेहतरीन हास्य व्यंग्य से लबरेज रहेगा. आप इस कवि सम्मेलन में सादर आमंत्रित हैं. आइये और हास्य व्यंग्य की महफ़िल में पूरी तरह डूबकर मौज मस्ती के गोते लगाइये और 2 जून की शाम यादगार बनाईये.
