
MUZAFFARPUR : वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने जिले के 11 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. शनिवार को जिले के 02 थानों के थानेदारों के साथ ही 11 पुलिसकर्मियों को बदल दिया गया हैं. एसएसपी ने जिले में कानून व्यवस्था मुस्तैद करने के लिए कदम उठाते हुए पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. सभी पुलिसकर्मियों को अविलम्ब अपने-अपने नये पदस्थापन स्थान पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का भी निर्देश दिया गया है.

इस दौरान एसएसपी ने पारु अंचल के पुलिस निरीक्षक धनंजय कुमार का तबादला करते हुये पुलिस निरीक्षक सह मीनापुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता को सदर कोर्ट का प्रभारी बनाया गया है. सदर कोर्ट के प्रभारी दिगम्बर कुमार को धनंजय कुमार की जगह पारु अंचल के पुलिस निरीक्षक के पद पर प्रतिनियुक्ति की गई है.

एसएसपी कार्यालय में अपराध प्रवाचक विश्वनाथ राम को ब्रह्मपुरा थाना की कमान सौंपते हुये पुलिस निरीक्षक सह थानेदार की जिम्मेवारी दी गई है. ब्रह्मपुरा अंचल के पुलिस निरीक्षक सुभाष प्रसाद को सदर (ए) अंचल सह विशेष कार्य पदाधिकारी मनोनीत किया गया है. सदर (ए) अंचल शिवनारायण राम को सकरा अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है.

एसएसपी कार्यालय में प्रभारी अभियोजन कोषांग पद पर तैनात जितेन्द्र पाल को कटरा अंचल का पुलिस निरीक्षक और विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर तैनात रणधीर कुमार सिंह को मोतीपुर अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. एसएसपी कार्यालय में क्राईम इन इंडिया पद पर तैनात मो. शाहिद हुसैन को एसएसपी कार्यालय में ही क्राईम इन इंडिया के अतिरिक्त प्रभारी अभियोजन कोषांग का पदभार सौंपा गया है.
