MUZAFFARPUR : एसएसपी मनोज कुमार की कार्रवाई, बोचहां थानाध्यक्ष नि’लंबित

MUZAFFARPUR : वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार द्वारा कर्तव्य निर्वहन में लाप’रवाही बरतने और वरीय पदाधिकारियों द्वारा दिये गये आदेशों के अनुपालन में असमर्थ पाते हुये बोचहां थानेदार को तत्काल प्रभाव से नि’लंबित कर दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के शनिवार को अहियापुर आने के क्रम में जिला के बोचहां थाना क्षेत्र के मुरादपुर ओवरब्रिज से नीचे उतरने के दौरान बाईक सवार एक व्यक्ति को हथि’यार से लै’स बाईक सवार तीन अप’राधकर्मियों ने गो’ली मा’र दी और बैग लू’टकर फ’रार हो गये. घा’यल व्यक्ति का इ’लाज एक निजी अ’स्पताल में किया जा रहा है. वहीं बोचहां थानाध्यक्ष राजेश रंजन बीते 4 महीनों से थाना क्षेत्र में लू’ट और अन्य आप’राधिक घट:नाओं को रोकने में लगातार ही वि’फल साबित हुये हैं जिसके बाद एसएसपी मनोज कुमार ने कारवाई करते हुए बोचहां थानाध्यक्ष को नि’लंबित कर दिया है.

एसएसपी मनोज कुमार द्वारा समीक्षोपरांत प्रकाश में आया कि बोचहां थाना में थानाध्यक्ष राजेश रंजन को पद्भार ग्रहण किये चार माह होने को है, पर अपराध नियंत्रण दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा सका है. अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर बार-बार दिये गये स्पष्ट निर्देशों के बावजूद भी विगत चार माह के दौरान संपत्ति मूलक कांडों में एक भी अपराधकर्मी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे इनके सूचना तंत्र काफी कमजोर प्रतीत होता है साथ ही इनके द्वारा अपराध नियंत्रण की दिशा में कोई खास रूचि नहीं है.

गौरतलब हो कि विगत माह में जोनल आईजी के आदेश पर रिलायंस पेट्रोल पम्प मैनेजर की लू’ट के दौरान ह’त्या मामले में संज्ञान लेते हुये वरीय पुलिस अधीक्षक ने करजा थानाध्यक्ष उदय कुमार को और वहीं सदर थानाध्यक्ष नवीन कुमार को विभागीय जांचोपरांत दोषी पाते हुये उनकी कार्यशैली से क्षुब्ध होकर नि’लंबित कर दिया था. यह तीसरा मामला है जब विधि व्यवस्था संधारण में वि’फल और अ’पराध नि’यंत्रण में नि’ष्क्रिय पाते हुये बोचहां थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से नि’लंबित कर दिया गया है.

जोनल आईजी द्वारा पूर्व में ही पुलिस उपमहानिरीक्षक और एसएसपी को निर्देश जारी करते हुये कहा था कि विधि व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण में विफल थानेदारों के कार्यों की समीक्षा करते हुये उन्हें चिन्हित करते हुये अविलम्ब निलंबित करें.
जोनल आईजी का कहना है की अपराध नियंत्रण में विफल थानेदारों के साथ सीधे निलंबित की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी. क्राइम कंट्रोल के साथ सक्रिय अपराधकर्मियों पर लगाम लगाने में अक्षम थानेदारों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.