बिहार/ राज्य में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने लिए विशेष रणनीति बनाकर काम करेंगे : पर्यटन मंत्री

पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में राज्य में असीम संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में रोजगार सृजन हो इस दिशा में सरकार काम करेगी। राज्य में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने लिए विशेष रणनीति बनाकर काम करेंगे। सोमवार को पर्यटन मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद ऋषि ने ये बातें कही।

कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि राज्य का पर्यटन क्षेत्र में और भी बेहतर हो सके। इसके बाद उन्होंने पुराने सचिवालय स्थित अपने कक्ष में विभाग के प्रधान सचिव रवि परमार, डायरेक्टर बीएसआईडीसी आनंद शर्मा और संयुक्त सचिव राकेश मोहन के साथ- साथ अन्य अधिकारियों के साथ विभाग की समीक्षा की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading