गया जिले के बांकेबाजार प्रखंड के पननिया गांव की रही एक नव विवाहिता के अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो जाने का मामला सामने आया है। शादी के बाद विवाहिता बीमार हो गई थी। 27 मई को बांकेबाजार स्थित राजेन्द्र प्रसाद के क्लिनिक में उसकी बीमारी को देखते हुए अपेन्डिक्स का ऑपरेशन डॉक्टर ने किया था। सातवें दिन 2 जून को ही ऑपरेशन के टाके का’टे जाने थे। विवाहिता मौका देख अपने प्रेमी के साथ निकल गई।

इस संबंध में हेमंती देवी ने बताया कि पननिया में मेरे पुत्र सुमित कुमार राय के साथ बोधगया के टीका बिगहा के सुरेश राय की पुत्री पूजा कुमारी का विवाह बीते 3 अप्रैल को हुआ था। यह शादी दोनों में प्रेम-प्रसंग के बीच हुई थी। इसी बीच में बीमार होने के बाद नई नवेली बहू को बांकेबाजार में राजेन्द्र प्रसाद के क्लिनिक में 27 मई को भर्ती कराया गया था।

आपरेशन के सात दिन पूरे होने पर रविवार को ही टाका काटा जाना था। हेमंती देवी ने बताया कि क्लिनिक में हमारा छोटा पुत्र अमित कुमार भी था। सुबह आठ बजे वह बांकेबाजार में एक रिश्तेदार के घर से खाना लाने चली गई। अमित वहीं था, इसी बीच एक बाईक पर सवार होकर युवक आया और और हमारी बहू से कुछ बातचीत की। हमारी बहू बाहर जाने लगी। इस दौरान जब तक हमारा छोटा पुत्र कुछ समझ पाता, बाईक सवार प्रेमी के साथ वह भाग गई।
