बिहार/ राज्य को दूध, अंडा और मत्स्य क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने की दिशा में विभाग काम करेगा : कृषि मंत्री

राज्य को दूध, अंडा और मत्स्य क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने की दिशा में विभाग काम करेगा। बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिए यह क्षेत्र एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। राज्य में मत्स्य पालन को एक उद्योग के रूप में स्थापित करने का भी प्रयास किया जाएगा। सोमवार को यह बातें कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से कही।

प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य के सकल घरेलु उत्पाद में पशु एवं मत्स्य संसाधन की भागीदारी 35 फीसदी है। मौके पर विभाग की सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.