घर में घुसकर की गयी दो सगी बहनों की ह’त्या, खटिया से बंधी थी दोनों नाबालिगों की ला’श

पटना.   बाढ़ के ढेलवा गोसाई गांव के लालगंज मोहल्ले में गुरुवार को घर में घुसकर दो सगी बहनों की ह’त्या कर दी गई। दोनों नाबालिग बहनों की ला’श खटिया से बंधी थी। घ’टना के समय दोनों बहनें घर में अकेली थीं।

ह’त्या की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी लिपी सिंह सहित दल-बल के साथ पुलिस टीम पहुंची। वारदात की गंभीरता को देखते हुए देर शाम डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंच गई।

ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों बहनों की गला द’बाकर ह’त्या की गई है। पो’स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। एएसपी बाढ़ को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ढेलवा गोसाई के लालगंज मोहल्ले में पेशे से दर्जी मो. मुख्तार अंसारी का घर है। उनकी पांच संतानें हैं। ईंद में उनकी पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर लखीसराय स्थित मायके गई हुई थी। घर में उनकी दो बेटियां 14 वर्षीय दामिनी और 12 वर्षीय दिलखुश और एक बेटा था। गुरुवार को अपराह्न तीन बजे बेटा उनके लिए दुकान पर खाना लेकर निकल गया। दोनों बेटियां घर पर अकेली थीं। इसी दौरान घ’टना हुई।

शाम लगभग साढ़े छह बजे जब मां घर पहुंचीं तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और दोनों बेटियों की ला’श खटिया पर पड़ी हुई है। शक है कि ह’त्या उनके दुपट्टे से गला द’बाकर की गई है। बेटियों का श’व देखते ही मां चीखने चिल्लाने लगी। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े पहुंचे।

घ’टना की खबर मिलते ही पूरे मुहल्ले में को’हराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका ग’मगीन हो गया। एक दिन पहले हुई ईद की खुशी मातम में बदल गई।

इस बाबत बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि आसपास लगे तीन सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्धों की तस्वीर मिली है। पुलिस उसकी जांच कर उसकी शिनाख्त करने में जुटी हुई है। उन्होंने दुष्कर्म की आशंका को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading