समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को अ’पराधियों ने गो’ली मा’र दी। इसमें एक अधेड़ की मौ’त हो गई। वहीं दो इलाजरत है। थाना क्षेत्र के इमनसराय गांव में सोते समय उमाकांत चौधरी उर्फ फूदेना (50) की हत्या अपराधियों ने गो’ली मा’रकर गुरुवार की रात कर दी। वह रात में अपने चाचा के यहां से श्राद्ध कर्म में शामिल होकर लौटने के बाद दरवाजे पर ही सो गए थे।

घ’टना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जहां सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। गो’ली मा’रकर ह’त्या के बाद इलाके में सन’सनी फैल गई। ग्रामीणों में द’हशत का माहौल है। घ’टना के बाद पी’डि़त के घर में को’हराम मच गया।

दूसरी ओर पटोरी थाना क्षेत्र के ही पुरानी बाजार स्थित अल्पसंख्यक टोले में दो युवक को गो’ली मा’र दी गई। ज’ख्मी हालत में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां दोनों की चिकित्सा जारी है। मामले की छानबीन जारी है। पुलिस घ’टना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। अभी इस मामले में किसी की गि’रफ्तारी नहीं होने की सूचना है। साथ ही अभी तक गो’ली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन नहीं दिया गया है।
