गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल के डोभी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में वि’स्फोटक व अन्य सामग्री ब’रामद की है। पुलिस और कोबरा के संयुक्त कार्रवाई में स्पेशल एरिया कमेटी के मेम्बर सह न’क्सल मैगजीन लाल चिंगारी के संपादक सहित तीन न’क्सली गि’रफ्तार किया गया। वहीं एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी ज’ब्त की गई है।
एएसपी न’क्सल अरुण कुमार सिंह और डीएसपी रवीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की पुलिस टीम को नु’कसान पहुंचाने के लिए भारी मात्रा में वि’स्फोटक डुमरिया के छकरबंधा ले जाया जा रहा है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने एनएच-2 पर छा’पेमारी की और स्विफ्ट डिजायर वाहन को रोककर त’लाशी ली तो कार के डिक्की से 32 पीस जिलेटिन, 375 पीस डेटोनेटर और न’क्सली साहित्य ब’रामद की गई। उन्होंने बताया कि तीन न’क्सली को भी गि’रफ्तार किया गया। गि’रफ्तार न’क्सलियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इस प्रकार डुमरिया के छकरबंधा और बांकेबाजार के लुटूआ इलाके को द’हलाने की सा’जिश को सुरक्षाबलों ने एक बार फिर से नाकाम कर दिया।

पुलिस के ह’त्थे चढ़ा रूपेश कुमार सिंह 2012 में तिलका मांझी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर किया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो वह शुरू से ही न’क्सली विचारधारा से प्रभावित थे। इसके बाद वह संगठन में शामिल हो गया। पढ़ा-लिखा होने के कारण संगठन में बड़ा ओहदा भी मिला। न’क्सली पत्रिका लाल चिंगारी के संपादक भी है। इधर पुलिस को उसके खि’लाफ लगातार सूचनाएं मिल रही थी। फलतः गुरूवार को पुलिस के ह’त्थे चढ़ गया।

अधिकारियों ने बताया कि हजारीबाग से डुमरिया के छकरबंधा वि’स्फोटक ले जाया रहा था। इसके पूर्व भी दो साल में चार खेप वि’स्फोटक डुमरिया इलाके में पहुंचाया जा चुका है। न’क्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुप्त सूचना मिली की एनएच-2 से भारी मात्रा में वि’स्फोटक ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने चौतरफा घे’राबंदी की और वाहन को ज’ब्त कर लिया। कार्रवाई में भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र के रूपेश कुमार सिंह, झारखंड के रामगढ़ के मिथलेश कुमार और वाहन के चालक मो. कलाम को गि’रफ्तार किया गया। कार किराए की है।
छकरबंधा और लुटूआ इलाके को न’क्सलियों से मुक्त कराने के लिए सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं। छकरबंधा पहुंचने के पहले ही वि’स्फोटक और न’क्सलियों को द’बोच लिया गया। डुमरिया के छकरबंधा और बांकेबाजार के लुटूआ इलाका न’क्सलियों के लिए सेफ जोन है।
हमारा उद्देश्य शेरघाटी अनुमंडल सहित पूरे जिला को न’क्सल मुक्त कराना है। हम इसी दिशा में अपने अभियान को जारी रखे हुए हैं। इसी क्रम में वि’स्फोटकों के साथ न’क्सलियों की गि’रफ्तारी की गई है। अभियान से न’क्सलियों के बीच ख’लबली मची हुई है। उनके मंसूबे को किसी भी हालत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। अरूण कुमार सिंह, एएसपी अभियान, गया।
