MUZAFFARPUR : मोतीपुर में माईक्रोफिनांस कार्यालय से 1.88 लाख की लू’ट

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : शहर में बढ़ती कैश लू’ट की वारदातों ने प्रशासन की नींद हराम कर रखी है. वरीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर जिले के एसएसपी द्वारा गठित सीएसजी टीम (कैश सिक्यरिटी ग्रूप) और थाना द्वारा पुलिस ग’श्त द्वारा व्यावसायिक इलाकों में सघन रूप से ग’श्ती और जांच अभियान चलाये जाने के बावजूद आज मोतीपुर थाना क्षेत्र के गांधी बाजार स्थित एक माईक्रो फाईनेंस कार्यालय में ह’थियार के बल पर 1.88 लाख रुपये समेत लैपटाॅप, सीसीटीवी कैमरा व सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क लू’ट कर चलते बने.

घटना की जानकारी मिलते ही मोतीपुर थानाध्यक्ष, सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह और पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुँचे और पीडितो से घटना की जानकारी हासिल कर जांच पड़ताल किया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोतीपुर थानान्तर्गत गांधी चौक पर स्थित फिनो फाइनेंस के शाखा में लगभग 5:30 बजे दो युवक हाथ में थैला लेकर लीची खाते हुए शाखा परिसर में प्रवेश किया. फिर लोन लेने की बारे में जानकारी लेने लगे. तब तक ह’थियार से लैस दो युवक पीछे से घुसे और कार्यालय में पैसा जमाने कराने आये बरुराज के परसौनीनाथ गांव निवासी सीएसपी संचालक मो अरशद अली की पिटाई करने लगे.

मो. अरशद अली ने बताया कि वे मोतीपुर स्थित बरुराज रोड के गांधी चौक मोतीपुर स्थित सीएसपी केन्द्र संचालक हैं और संध्या लगभग 4 बजे माइक्रो फाइनेंस फिनो की शाखा में 40 हजार नगदी जमा कराने लगभग पहुँचे थे. इस दौरान शाखा में मौजूद कर्मी किसी बैठक में जाने की बात कहकर जल्दी लौटने का आश्वासन देकर शाखा से निकल गए. लगभग डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद दो लु’टेरे घुसे और लोन से संबंधित जानकारी लेने लगे.

इस दौरान अपराधियों ने दो अन्य कर्मियों को भी ह’थियार के बल पर बं’धक बना कर बेर’हमी से पि’टाई कर ज’ख्मी कर दिया. घा’यलों में बरुराज के परसौनीनाथ के मो. अरसद अली के अलावा छपड़ा के मो. सद्दाम और वैशाली के राजीव रंजन शामिल हैं. क्षेत्र से नगद राशि की वसूली कर शाखा में राशि जमा करवाने लौटे एबीएम राजेश रंजन एवं फील्ड स्टाॅफ मो. सद्दाम की भी अप’राधियों ने बुरी तरह पि’टाई कर दी.

उन्होंने बताया कि ह’थियार से लैस अ’पराधी चार की संख्या में थे. लु’टेरों ने तीनों की पि’टाई कर 1.88 लाख रुपये लू’ट लिये जिसमें सीएसपी संचालक मो. अरशद से 40 हजार एवं एबीएम राजेश रंजन से 1.48 लाख रुपये शामिल बताया जा रहा है. घा’यल सीएसपी संचालक मो. अरशद और एबीएम राजेश रंजन के बयान के आधार पर पुलिस जां’च पड़’ताल में जुटी है.

इस सबंध में डीएसपी पक्षिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि घटना की सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अप’राधियों को चिन्हित किया जा रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि बैंक कर्मियों की भूमिका सं’देह के घेरे में प्रतीत होती दिख रही हैं. जां’च पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading