MUZAFFARPUR : डीजीपी द्वारा औचक निरीक्षण में कई थानों की समीक्षा, अहियापुर में बढ़ते अ’पराध पर जताई नाराजगी

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुज़फ़्फ़रपुर जिले के विभिन्न थानों के औचक निरीक्षण को लेकर बिहार पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय देर रात नगर थाना पहुँचे. डीजीपी के अचानक शहर आगमन की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कम्प मच गया. जिले में बढ़े अपराध को लेकर शुक्रवार को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी. बढ़ते अपराध को लेकर डीआईजी से लेकर सिटी एसपी तक के कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर चेतावनी भी दी. खासकर शहरी क्षेत्र के थानेदारों को भी अपराध नियंत्रण के बिंदु पर जमकर डांट फटकार लगाई. डीजीपी के निशाने पर सिटी एसपी के अलावा अहियापुर थानेदार भी रहें.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राज्य के 3 जिलों में लगातार बिग’ड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पटना के बाद सर्वाधिक अ’पराध प्रभावित जिलों में शामिल वैशाली और मुजफ्फरपुर जिले पर चिंता व्यक्त की थी. जिसके कुछ ही घंटों बाद रात्रि में ही डीजीपी अपने औचक निरीक्षण के क्रम में मुजफ्फरपुर के नगर थाना फिर अहियापुर थाना पहुँचे.

डीजीपी के नगर थाना पहुँचते ही सभी थानेदारों को बाईक से नगर थाना पहुँचने को कहा गया. कुछ ही देर में ब्रह्मपुरा, काजीमोहम्मदपुर, बेला, मिठनपुरा, अहियापुर, सदर थानेदार नगर थाना पहुँच गये. इस दौरान नगर थाना में पहुँचे कई थानाध्यक्षों से अ’पराध नियंत्रण की दिशा में किये झा रहे कार्यों की जानकारी हासिल की. नगर थाना में थानेदार ओमप्रकाश से स्टेशन डायरी तलब कर जांच की. साथ ही गुण्डा पंजी के अद्यतन संबंधित सवाल-जवाब किये. पेंडिंग केसों की बाबत भी पूछताछ की. अहियापुर, नगर थाना समेत कई थाना में पहुंच थानों की विभिन्न फाइलों और के’स से संबंधित प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की.

उन्होंने कहा कि हर हाल में कानून का राज कायम रखना है. कानून के शासन के संबंध में कोई समझौता नहीं किया जाएगा. मुख्यालय की ओर से संसाधन की कोई कमी नहीं की जा रही है. हरेक थानों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है, जल्द ही केस की अनुसंधान और लॉ एंड आॅर्डर के लिए सूबे के सभी थानों में थाना से लेकर एडीजी स्तर की अलग-अलग टीम बनाई जा रही है. अगर फिर भी क्राईम कंट्रोल की दिशा में सकारात्मक परिणाम नहीं आते हैं तो कार्रवाई के लिये तैयार रहें.

मीडिया के सवालों पर उन्होंने संक्षिप्त जवाब दिये और कहा कि जिले के पुलिस अधिकारी व पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा करने हेतु निरीक्षण के क्रम में मुजफ्फरपुर आगमन हुआ है. पुलिस पदाधिकारियों की कार्यदक्षता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना में अ’पराध की घटनायें बढ़ी हैं.

डीजीपी श्री पाण्डेय ने कहा कि थानों के निरीक्षणोपरांत कुछ त्रुटियां प्रकाश में आई हैं. जिसके आलोक में पुलिस उपमहानिरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिये गये हैं. दिये गये निर्देश के आलोक में मुजफ्फरपुर रेंज के डीआईजी और एसएसपी द्वारा कार्रवाई की जायेगी. अगले 10 दिनों में परिणाम सामने आयेंगे. उन्होंने मौके पर उपस्थित डीआईजी रविन्द्र कुमार सिंह को थानों की समीक्षोपरांत कई आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किये हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों में गठित डीजी टीम ने समीक्षा किया है और कर रही है. डीजी टीम समीक्षा कर संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच करते हुये अ’पराध नियंत्रण की दिशा में किये जा रहे अभियान के कार्यदक्षता की जांच व समीक्षा करेगी. विधि व्यवस्था और अ’पराध नियंत्रण में लापरवाह व अक्षम पुलिसकर्मियों के साथ ही अ’पराध प्रभावित थाना को चिन्हित कर संबंधित क्षेत्र में घटित आ’पराधिक घट’नाओं में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए थानेदारों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

उन्होंने कहा कि जो अच्छा कार्य करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा और अ’पराध नियंत्रण में अक्षम पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. पुलिस सूत्रों के अनुसार डीजीपी श्री पाण्डेय अहियापुर थाना क्षेत्र में बढ़ते अ’पराध पर थानाध्यक्ष की कार्यशैली से असं’तुष्ट दिखे. हाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की और कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट शून्य देख भड़क उठे. उन्होंने थानाध्यक्ष से स्टेशन डायरी, ओडी रजिस्टर, रनिंग रजिस्टर तलब कर उसकी बारीकी से जांच की. एक केस में सुसंगत धारायें नहीं लगाये जाने पर फटकार भी लगाई.

डीजीपी ने कहा कि थाना के 100 से अधिक मामले अगर निकाल कर समीक्षा की जाये तो ऐसे 10 मामले भी नहीं मिलेंगे जिसमें प्राथ’मिकी दर्ज होने से लेकर अनु’संधान/पर्य’वेक्षण टिप्पणी, अप’राधियों की गिर’फ्तारी, लु’टे सामानों की पूरी बरा’मदगी या ससमय आरो’प पत्र दाखिल कर स्पीडी ट्रायल के तहत स’जा दिलवाये जाने तक किसी भी केस के आईओ ने मुस्तैदी से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया हो.

निरीक्षण के दौरान तिरहुत रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक रवींद्र कुमार, सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष प्रभारी ओमप्रकाश, काजी मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष मो. शुजाउद्दीन, मिठानपुरा थानाध्यक्ष भगीरथ प्रसाद, अहियापुर थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह, ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम, बेला थानाध्यक्ष राज कुमार व पुलिस मुख्यालय के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading