ये है घटना –
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 30 मई को एक ढाई साल की बच्ची अचानक गायब हुई थी. उसे महज़ 5 हजार रुपये के वि’वाद में कि’डनैप किया गया, उसकी ह’त्या की गई. बॉडी के टु’कड़े-टु’कड़े किए गए. ते’जाब से ज’लाया गया. फिर कुत्तों के खाने के लिए कूड़े में फेंक दिया गया. उसपर कोई अगर कह दे कि ऐसी घ’टनाएं हो जाती हैं, तो दिल पर क्या बीतेगी.

इस घ’टना पर पूरा देश गुस्से में है, लोग ह’त्यारों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं. जल्द से जल्द कार्रवाई की बात कर रहे हैं. लेकिन राज्य के मंंत्री ही अगर ऐसी बात कह दे कि घ’टनाएं हो जाती हैं, तो इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ भी नहीं हो सकता.

यूपी के बीजेपी नेता हैं सूर्य प्रताप शाही. नेता से भी बड़ा कद है कि ये यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. इन्होंने यूपी के अलीगढ़ ह’त्या मामले पर बेहद असंवे’दनशील बयान दिया है. वैसे उनकी बातों का त’र्जुमा ऊपर बता दिए थे. पूरी बात यहां पढ़िए:
– देखिये, ऐसी घटनाएं हो जाती हैं. लेकिन ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्ती से हम कार्रवाई करते हैं और यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में अपराध की संख्या काफी घटी है. और जहां कहीं भी छिटपुट घटनाएं हुई हैं उनको कठोर दंड दिया जाता है. उस मानसिकता के लोग जिन्होंने ऐसा किया है. ये गंदी मानसिकता का दुष्परिणाम है. अब सख्ती भी की जा रही है, और इसके बारे में जागरूकता भी फैलाई जा रही है.
जिस असंवे’दनशीलता की हम बात कर रहे हैं वो मंत्री जी ने पहली लाइन में ही जाहिर कर दी. कहा- ऐसी घटनाएं हो जाती है. यहां तक कि उन्होंने इस घटना को छिटपुट घ’टना भी कहा.
अब मंत्री जी के बयान पर वि’वाद हो गया है, जो होना लाज़िमी था. सोशल मीडिया पर लोग मंत्री के बयान की आलोच’ना कर रहे हैं. कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि जब कैबिनेट मंत्री ही ऐसे गंभीर मामलों पर इस तरह के असंवे’दनशीलता बयान देंगे तो ऐसी घ’टनाएं रुकेंगी कैसे.