ऋषभ पंत का क्रिकेट विश्व कप टीम में नहीं चुना जाना चर्चा का विषय रहा था, क्योंकि वह पिछले एक साल से शानदार फार्म में थे। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारत की विश्व कप टीम से जोड़ा गया है। वह बुधवार को इंग्लैंड पहुंचे जाएंगे।

पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से एक दिन पहले यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन जब तक टीम प्रबंधन धवन की बाकी टूर्नामेंट में उपलब्धता को लेकर अंतिम फैसला नहीं करता तब तक पंत को उनके बदले 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है।

इंग्लैंड दौरे पर आसी सीआई के एक अधिकारी के मुताबिक टीम प्रबंधन के आग्रह पर ऋषभ पंत को कवर के तौर पर भारत से बुलाया गया है। पंत ने पिछले एक साल में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में शतक भी लगाए थे।