नागिन 3 खत्म होने के बाद दूसरे शोज को इसका फायदा मिलता दिख रहा है। पहले नम्बर पर जो सीरियल है उसने सबको सरप्राइज कर दिया। वहीं टीवी का मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो को एक पायदान का नुकसान भी उठाना पड़ा।
सभी सीरियल में जिसको पहले पायदान पर जगह मिली वो है ये रिश्ते हैं प्यार के। शो ने जबरदस्त एंट्री मारी है और सबको हैरान कर दिया है। खास बात ये है कि सीरियल मार्च में ही लॉन्च हुआ है और जल्द ही इसने दर्शकों के दिल में जगह बना ली।

एकता कपूर का सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 इस हफ्ते दूसरे नंबर पर रहा। सीरियल में काफी समय से कोमोलिका यानी हिना खान नहीं नजर आ रही हैं लेकिन इससे उसकी टीआरपी पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। सीरियल में प्रेरणा और अनुराग ने शो की कहानी संभाले रखी है
टॉप 10 शोज की पूरी लिस्ट
1. ये रिश्ते हैं प्यार के
2. कसौटी जिंदगी की 2
3. ये है मोहब्बतें
4. ये रिश्ता क्या कहलाता है
5. ये उन दिनों की बात है
6. द कपिल शर्मा शो
7. कुल्फी कुमार बाजेवाला
8. कुमकुम भाग्य
9. राब्ता
10. एक भ्रम सर्वगुण सम्पन्न
