सिंगर और डांसर सपना चौधरी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर सपना अपने एक शो को लेकर सुर्खियों में हैं। 11 जून रात यूपी के मुरादाबाद में सपना चौधरी का ‘हरियाणवी नाइट’ शो था, लेकिन शो में ब’वाल मच गया।
हालात इतने बिगड़ गए की सपना चौधरी को शो बीच में ही रोकना पड़ गया। वहीं पुलिस को बेकाबू फैंस को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
