Facebook ने ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए वह अपने यूजर्स को देगी पैसे

सोशल मीडिया साइट Facebook ने अब एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है जिसके जरिए वह अपने यूजर्स को पैसे देगी। पैसे के बदले लोगों को फेसबुक के साथ अपनी जानकारी शेयर करनी होगी, हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।

इससे पहले भी फेसबुक ने इसी तरह के दो ऐप लॉन्च किए थे लेकिन यूजर्स की निजता को लेकर उठ रहे सवाल और आलोचना के बाद दोनों ऐप्स को बंद कर दिया गया।

फेसबुक ने अपने इस नए ऐप का नाम स्टडी रखा है जिसे गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि इस ऐप को आईएस के लिए लॉन्च किया जाएगा या नहीं। इस ऐप के जरिए यूजर्स की गतिविधियों पर नजर रखेगा।

जैसे कि इस ऐप के जरिए फेसबुक यह पता करेगा कि आप कौन-कौन से अन्य ऐप इस्तेमाल करते हैं और किस ऐप पर क्या करते हैं। साथ ही फेसबुक यह भी पता करेगा कि आप किस ऐप पर कितना समय बिताते हैं।

add

वहीं प्राइवेसी के सवाल फेसबुक ने कहा है कि यह ऐप किसी यूजर के अकाउंट और पासवर्ड की जानकारी एकट्ठा नहीं करेगा। साथ ही यह ऐप यूजर को समय-समय पर इसकी जानकारी देता रहेगा कि आपका डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। हालांकि फेसबुक ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस ऐप के जरिए लोगों को कंपनी कितने पैसे दे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading