बिहार में आरक्षण पर एक मामला थमता नहीं है कि दूसरा तैयार रहता है. मीडिया में सुर्खियां बटोरने को. अब आरक्षण के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी निशाने पर आ गए हैं. हैरानी की बात तो यह है कि उनका विरोध उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में हो रहा है. लोगों ने गिरिराज सिंह का भारी विरोध किया गया है. नवादा शहर के मेन चौराहे पर उनका पुतला फूंका गया है. इतना ही नहीं मुर्दाबाद के नारे भी बुलंद किए गए हैं.

दरअसल, नवादा में केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह का पुतला दहन किया गया. सामान्य जाति संघर्ष मोर्चा और अनारक्षित मोर्चा ने संयुक्त रूप से शहर के प्रजातंत्र चौक पर स्थानीय सांसद का पुतला फूंका. साथ ही जमकर गिरिराज सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए. लोगों का विरोध इसी से साफ हो रहा था कि पुतला तो जलाया ही गया, मुर्दाबाद-मुर्दाबाद भी लोग चिल्लाने लगे. हालांकि बाद में उग्र प्रदर्शन को देखते हुई पुलिस ने इसे शांत करवाया.
सामान्य जाति संघर्ष मोर्चा का नेतृत्व कर रहे संयोजक राजेश कुमार ने साफ लहजे में गिरिराज सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सवर्णों के साथ ऐसा व्यवहार होता रहा तो हमलोग हर गांव में पूतला दहन करेंगे. वहीं, अनारक्षित मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन सिंह भी अपने साथियों पर हुए लाठीचार्ज की घटना से काफी आक्रोशित है.
बीते मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नवादा युवा संकल्प सम्मेलन में शिरकत करने जा रहे थे. उसी दौरान अनारक्षित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुणावां में उनके काफिले को रोक कर काले काले झंडे दिखाने लगे. इसी बीच गिरिराज सिंह के गुर्गों ने इनलोगों पर लाठीचार्ज कर दिया. इसके विरोध में यह पुतला दहन किया गया.