पूरे देश मे गर्मी का प्र’कोप काफी बढ़ गया है. हर इंसान इस त’पती गर्मी में बारिश का इंतजार कर रहे है. यही कामना कर रहे है कि जल्द से जल्द मानसून आ जाये. वही अगर बिहार की बात करें तो बिहार में भी गर्मी काफी त’हलका मचा रही है. वही च’क्रवात ‘तेज़ हवा’ ने देश में कोई त’बाही तो नहीं मचाई लेकिन आते हुए मानसून की गति धीमी कर दी .

अगर मौसम विभाग कि माने तो बिहार, यूपी और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लोगों को बारिश के लिए 15 से 20 दिन तक और इंतजार करना पड़ सकता है. साथ ही इंडियन मेट्रोलॉजिकल सोसाइटी के बिहार चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. प्रधान पार्थसारथी के मुताबिक ‘तेज़ हवा’ की वजह से बिहार में मानसून के अब 25 जून तक प्रवेश के आसार नज़र आ रहे हैं.

कुछ समय पहले की बात करें तो इसके पूर्वानुमान में बिहार में मानसून के 20 जून तक आने की संभावना जताई गई थी. वैसे तो आम तौर पर जून के मध्य में मानसून बिहार, झारखंड होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर ही जाता है. लेकिन अभी मानसून साउथ के प्रदेशो जैसे केरल और तमिलनाडु में ही ठहरा हुआ है. और अगले दो-तीन दिनों तक इसके स’क्रिय होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं.

Input : Hindustan