काफी दिनों से होंडा की इलेक्ट्रिक कार को लेकर खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब इसकी पुष्टि हो गई है। होंडा ला रहा नया ई कार, होंडा की नई इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 200 किमी की दूरी तय करेगी। होंडा की इलेक्ट्रिक कार से इस साल पर्दा उठाया जाएगा, वहीं इसकी डिलीवरी 2020 से शुरू होगी।

नई कार 50:50 के भार विरतण के साथ लांच होगी, वहीं इसकी बैटरियां को व्हीलबेस के अंदर ही रखा गया है।बैटरियां पीछे के व्हील्स को पावर देंगी और कार में 4 व्हील इंडीपेंडेंट सस्पेंशन मिलेगा। होंडा ई में 35.5kWh की लिक्विड कूल्ड बैटरी मिलेगी और होंडा का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 200 किमी की दूरी तय करेगी।
वहीं यह कार 99 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देगी। रैपिड चार्जर से मात्र 30 मिनट में 80 फीसदी तक चार्जिंग की जा सकती है। हालांकि यह कार Kia e-Niro और BMW i3 से कम दूरी तय करेगी, किआ की कार 454 किमी और i3 310 किमी की दूरी तय करती है।

होंडा ने कहा कि यह सिटी कार है और इसलिए इसमें कम वजन की बैटरी रखी गई हैं। यह कार होंडा जैज से 100एमएम छोटी होगी और मिनी हैचबैक से ऊंची होगी। वहीं इसे नए प्लेटफार्म पर बनाया गया है और इसकी बैटरियों को पैनासोनिक कंपनी ने बनाया है। इसमें रिअर व्यू मिरर की जगह कैमरा विंग मिरर सिस्टम लगा होगा और 12 इंच की दो टचस्क्रीन लगी होंगी।

होंडा की इस कार के फुल फंक्शनल प्रोटोटाइप को जिनेवा मोटर शो में पेश किया गया था। वहीं इस कार का डिजाइन रेट्रो जैसा है और ग्राहकों को एपल स्टाइल की अपील देगा। अकेले ब्रिटेन में ही इस कार को 6500 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं और इसकी कीमत तकरीबन 30.86 लाख रुपये रखी गई है।