
MUZAFFARPUR : सड़क हा’दसों और आप’राधिक घटनाओं पर नियंत्रण लगाने हेतु कारगर और प्रभावी रुप से लगाम लगाने हेतु मंगलवार को तिरहुत रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक रविन्द्र कुमार ने तिरहुत प्रक्षेत्र के समस्त डीएसपी, एसडीपीओ, , जिला परिवहन विभाग, यातायात और एनएचएआई के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की.

बैठक में मुख्य रुप से सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरैया डाॅ. शंकर झा, पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी गौरव पाण्डेय, एनएचएआई के पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, यातायात पुलिस उपाधीक्षक और यातायात प्रभारी उपस्थित थे.

बैठक के दौरान डीआईजी ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को संबंधित थाना क्षेत्रों में सड़क हा’दसे और आप’राधिक घट’नाओं पर नियंत्रण हेतु नई रणनीति बनाते हुये प्रभावी रूप से अमल में लाये जाने के दिशा निर्देश दिये.

बैठक के दौरान उपस्थित सभी पुलिस उपाधीक्षकों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निदेश देते हुये कहा कि संबंधित थानाध्यक्षों द्वारा समस्त राष्ट्रीय मार्गों, राज्यकीय राजमार्गों और नगरीय मार्गों पर वाहनों के सुरक्षित संचालन हेतु समस्त आवश्यक कदम उठायें. चिन्हित स्थलों पर सुर’क्षा के व्यापक प्रबंध करते हुये साईन बोर्ड आदि लगायें.

डीआईजी ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को संबंधित थानाध्यक्षों द्वारा सड़क दु’र्घटना के आंकड़े एकत्रित कर और उनका विश्लेषण करते हुये सूची तैयार करने के निदेश दिये. उन्होंने उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी और यातायात पुलिस उपाधीक्षक से कहा कि वाहन चालन हेतु लाईसेंस प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु कदम उठाते हुये यातायात नियमों की जानकारी दें एवं जनसामान्य में इस हेतु जाग’रुकता पैदा करें.

बैठक के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री कुमार ने नेशनल हाईवे आॅथोरिटी आॅफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों से सड़क हा’दसों पर लगाम लगाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुये राष्ट्रीय राजमार्गों पर अंडरपास व पुलिया बनाये जाने को लेकर स्थल निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने हेतु निदेशित किया.

डीआईजी ने बैठक के दौरान अप’राध नियंत्रण की दिशा में भी समीक्षा की और कहा कि हाईवे पर लू’ट में संलिप्त अप’राधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभि’यान को गति प्रदान कर जल्द से जल्द आप’राधिक गि’रोहों का उद्भेदन करें. संगठित आप’राधिक घटनाओं के खिलाफ विशेष रण’नीति के तहत कार्य करते हुये विशेष टीम का गठन कर छा’पेमा’री अभियान चलायें. इस दौरान डीआईजी ने गंभीर आप’राधिक कांडों की समीक्षा करते हुये मामलों में पुलिस अधिकारियों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की की जानकारी हासिल की.

उन्होंने सभी डीएसपी और एसडीपीओ को उनके क्षेत्रों की ग’श्ती के औचक निरीक्षण के साथ ही लंबित सभी मामलों के जल्द से जल्द निपटारे के आदेश दिए. क्षेत्राधिकारियों को पर्यवेक्षण में एसआर और एससी/एसटी का’ण्डों को जल्द निस्तारित कराने के भी आदेश दिए.
