मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Motorola One Vision भारत में हुआ लांच

मोबाईल कंपनी मोटोरोला ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola One Vision को लॉन्च किया है। मोटोरोला वन विजन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई।  फोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और पंच होल डिस्प्ले मिलेगी। 

Motorola One Vision

आइये जानते है इसके स्पेसीफीकेसंस…

फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें पंचहोल डिस्प्ले है, जिसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में आपको एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एंड्रॉयड वन दिया गया है। इसके अलावा फोन में हाईब्रिड डुअल सिम स्लॉट मिलेगा।

Motorola One Vision

मोटोरोला वन विजन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2520 पिक्सल है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.7 है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट और 8x डिजिटल जूम मिलेगा।

add

मोटोरोला वन विजन में फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है। इस फोन में 3500mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग में फोन की बैटरी 7 घंटे तक का बैकअप देगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.