खोए हुए मोबाइल को ट्रैक करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही सरकार

मोबाइल चो’री की घ’टनाओं से प’रेशान भारत सरकार खोए हुए मोबाइल को ट्रैक करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। दूरसंचार विभाग जल्द ही इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) की शुरुआत करने जा रहा है जो कि इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI) डाटाबेस होता है।

IMEI Number

इसमें भारत में बिकने वाले सभी फोन का 15 अंकों वाला IMEI नंबर होगा। दूरसंचार विभाग द्वारा IMEI डाटाबेस जारी होने के बाद जिन लोगों का फोन चो’री हुआ है या खो गया है वे एक हेल्पलाइन नंबर से डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) को फोन के गु’म या चो’री होने की जानकारी देंगे। इसके बाद विभाग आपके फोन की IMEI को ब्लैक लिस्ट कर देगा। इसके बाद उस फोन को भविष्य में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। वहीं जैसे ही ब्लैक लिस्ट किए गए फोन में कोई सिम कार्ड इस्तेमाल करेगा तो पहले पुलिस फोन को ब्लॉक करेगी और उसके बाद फोन को ट्रैक करेगी।

दूरसंचार विभाग ने आईएमईआई नंबर को तीन पार्ट में ब्लैक लिस्ट करेगी जिनमें व्हाइट, ग्रे और ब्लैक शामिल हैं।

Vaishali_Advt

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.