अर्जुन कपूर ने इंडस्ट्री को लेकर अपने एक्सपीरियंस को किया शेयर…

वैसे तो 26 जून को अर्जुन कपूर का बर्थडे है लेकिन इससे पहले ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में जब अर्जुन कपूर से इंडस्ट्री की अच्छाई और बुराई से सामना करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे लेकर खुलकर अपनी राय रखी।

अर्जुन ने कहा, ‘मैं उस पेशे में हूं, जहां मैं बड़ा हुआ हूं, मैं हमेशा से इसके फायदे नुकसान जानता था। मैंने इसे अपने परिवार में पहले ही देख लिया था। यह एक सुंदर पेशा है।’

add 2

अर्जुन कपूर ने आगे कहा, ‘मैंने आजतक कभी भी किसी को भी इंडस्ट्री में आकर काम करने या कोशिश करने से मना नहीं किया है। क्योंकि यहां आपको बहुत ज्यादा पे किया जाएगा। और अब तो आपके चेहरे से ज्यादा आपके टैलेंट को देखा जाता है।

पिछले दिनों अर्जुन ने अपने और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए कहा था कि वो नहीं चाहते कि लोगों को ये लगे कि हम अभी भी इस रिश्ते को छुपा रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने कहा कि हमें मीडिया से बहुत प्यार, सम्मान और सपोर्ट मिला इसलिए हमने सामने आकर अपने रिश्ते को ऑफिशियल करना जरूरी समझा।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.