हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। यहां सफाई कर्मचारी के पदों पर नियुक्ति होनी है। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर नियुक्ती चाहते हैं, ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। किसी और माध्यम से किये गये आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि 08 जुलाई, 2019 से पहले पूरा करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र रद्द कर दिये जाएंगे।
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
उम्मीदवारों की आयु हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नियमानुसार निर्धारित है।

पद का नाम : सफाई कर्मचारी
पदों की संख्या : 04
15 जून, 2019 आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि थी
08 जुलाई, 2019 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि