एयरटेल प्री पेड ग्राहकों को दिया जा रहा 20 जीबी तक डाटा फ्री

एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सर्विस लॉन्च की है जिसका नाम ‘Airtel WiFi Zone‘ है। एयरटेल की यह सेवा कंपनी के प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। इसके तहत ग्राहकों को 20 जीबी तक डाटा फ्री में दिया जा रहा है।

एयरटेल वाई-फाई का फायदा सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जिन्होंने अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान वाला रिचार्ज कराया है।

यदि आपने एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान खरीदा है तो आपको एयरटेल की ओर से 20 जीबी डाटा फ्री में मिलेगा। एयरटेल का कहना है कि एयरटेल वाई-फाई जोन की सुविधा हैदराबाद, दिल्ली, पुणे और बैंगलूरू में 500 जगहों पर उपलब्ध है।

add 2

इसका फायदा आप उपरोक्त शहरों में कॉलेज, एयरपोर्ट, अस्पताल और रिटेल स्टोर जैसी जगहों पर उठा सकते हैं। इसके लिए आपके फोन में माय एयरटेल एप का होना जरूरी है, क्योंकि इसी एप के जरिए आप कनेक्ट कर पाएंगे।

माय एयरटेल एप में में स्क्रॉल करके नीचे की ओर जाएं, वहां आपको My Wi-Fi या फिर एयरटेल हॉ-स्पॉट का विकल्प दिखेगा।

इस पर क्लिक करने के बाद आपको हॉट-स्पॉट से कनेक्ट करने का विकल्प मिलेगा और साथ ही आपको वहां अपना फ्री डाटा बैलेंस भी नजर आएगा। इसके बाद आप साइन-इन करके अपने फ्री डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading