गूगल ने पिछले साल अपनी मैप सेवा से 30 लाख से अधिक फर्जी कारोबारी खाते को हटाया है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में दी है। गूगल ने कहा कि कई बार कारोबारी धो’खेबाजी कर लाभ कमाने के लिए स्थानीय तौर पर लिस्टिंग करते हैं।

गूगल मैप्स लोगों को कारोबार से जुड़ने के लिए संपर्क सूत्र और उन तक पहुंचने का रास्ता दिखाने इत्यादि की सेवाएं देती है। गूगल मैप्स के उत्पाद निदेशक ईथन रसेल ने कहा कि ये धो’खेबाज व्यापारियों से उन सेवाओं के लिए पैसे ले लेते हैं जो असल में मुफ्त है। यह खुद को असली कारोबारी बताकर ग्राहकों के साथ धो’खाधड़ी करते हैं।
रसेल ने कहा, ‘‘पिछले साल हमने तीस लाख से अधिक फर्जी कारोबारी खातों को हटाया है। इनमें 90 प्रतिशत से अधिक कारोबारी खाते ऐसे रहे जिन्हें किसी ग्राहक ने देखा भी नहीं।
