इस गाने के रीमेक में रवीना की जगह लेंगी कटरीना

1994 में आई सुपरहिट फिल्म मोहरा के गाने टिप टिप बरसा पानी को पर्दे पर फिल्माने की तैयारी चल रही है। इस बार गाने में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन नहीं बल्कि कटरीना कैफ होंगी। अब रवीना ने अपने ही गाने के रीक्रिएशन पर बयान दिया है।

add

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए रवीना ने कहा कि ‘यह सुनने में काफी अच्छा है, मुझे रीमिक्स गाने पसंद हैं।’ रवीना टंडन पर फिल्माया गया ये गाना उन दिनों काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने का रीक्रिएशन अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी में होगा। इससे पहले फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की गई थी।

Akshay Kumar and Katrina Kaif

 

तस्वीर को शेयर करते हुए कटरीना ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘बारिश में गाना गाना गा रही हूं।’ इस तस्वीर में कटरीना और अक्षय कुमार एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में कटरीना और अक्षय दोनों ने सिर को टावल से ढका हुआ है।  वहीं अक्षय भी भीगे हुए नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading