बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल, माही गिल और सौरभ शुक्ला की फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 49 सेकेंड के ट्रेलर में न सिर्फ जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है बल्कि दमदार डायलॉग्स का तड़का भी नजर आ रहा है।
किरदारों में सौरभ शुक्ला और जिमी शेरगिल ट’शन में नजर आ रहे हैं तो वहीं माही गिल का अंदाज भी दिल जीतने में कामयाब नजर आ रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर अजय कुमार हैं और डायरेक्टर मनोज कुमार झा है।

फिल्म के बारे में अजय कुमार ने बताया कि ये फिल्म एक पूरा एंटरटेनमेंट का डोज है। इसके साथ ही फिल्म के अंत तक दर्शकों के मन में एक सस्पेंस बना रहेगा। लीड किरदारों के साथ ही फिल्म में नंदिश सिंह, सुप्रिया, पवन मल्होत्रा, मनोज पहवा, मुकेश तिवारी भी मुख्य किरदारों में शामिल हैं।
फिल्म की पटकथा दिलीप शुक्ला ने लिखी है जो इससे पहले दामिनी, अंदाज अपना अपना, द’बंग सहित कई और बेहतरीन फिल्मों का लेखन कर चुके हैं।
