इस अवार्ड से सुहाना खान को किया गया सम्मानित, पूरे बॉलीवुड ने दी बधाई

हिंदी सिनेमा के किंग खान यानि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही पॉपुलर हो चुकी हैं। सुहाना खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं लेकिन इसके पीछे एक बहुत स्पेशल वजह है। सुहाना खान लंदन के Ardingly College से अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है।

Suhana Khan

इस बात की जानकारी खुद सुहाना के पिता शाहरुख खान ने दी। शाहरूख खान ने ट्विटर पर सुहाना के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘भले ही स्कूल खत्म हो गया है लेकिन ज़िंदगी में पढ़ाई कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहिए।’

वहीं सुहाना की मां गौरी ने सुहाना की लंच के दौरान की तस्वीर शेयर भी की और कैप्शन में लिखा- ‘लंच ऐट Ardingly’। सुहाना की ग्रैजुएशन सेरेमनी में गौरी खान भी पहुंची थीं।

add

इस सेरेमनी में सुहाना खान को रसेल कप से सम्मानित किया गया। सुहाना को अपने कॉलेज में ये अवार्ड, ड्रामा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए मिला। 

 सुहाना खान की इस उपलब्धि के बाद उन्हें पूरा बॉलीवुड बधाई देने के उमड़ पड़ा। फिल्म मेकर करण जौहर ने लिखा, ‘सो प्राउड’। वहीं श्वेता बच्चन, सीमा खान और भावना पांडे ने भी सुहाना को बधाई दी है।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.