फैशनेबल लुक में नजर आईं सोनम कपूर, लुक हुआ वायरल

बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर अपने जबरदस्त फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह कभी फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटती। सोनम ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

sonam kapoor

इन तस्वीरों में सोनम एक दम अलग ड्रेस में नजर आ रही हैं। यहां तक की इस लुक में उनका मेकअप भी यूनिक है। सोनम ने ये तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट की हैं। सोनम ने अपने इस लुक के लिए मल्टीकलर फ्लावरी प्रिंटेड जैकेट के साथ मैचिंग पैंट कैरी की हुई है।

add 2

इसके साथ उन्होंने लॉन्ग बूट्स टीमअप किए है। सोनम के इस ड्रेस पर जो प्रिंट है वो इस ड्रेस का आकर्षण और बढ़ा रहा है। अपने लुक को पूरा करने के लिए सोनम ने न्यूड लिपस्टिक के साथ यैलो आई शैडो लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कानों में सिल्वर ईयरिंग्स कैरी किए हुए हैं।

sonam kapoor

सोशल मीडिया पर सोनम का यह लुक खूब वायरल हो रहा है। लोगों को सोनम का यह लुक बेहद पसंद आया।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading