MUZAFFARPUR : मीनापुर में व्यवसायी को मा’री गो’ली, चिं’ताजनक स्थिति में अस्पताल में भ’र्ती

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर में शनिवार देर रात सश’स्त्र अप’राधियों ने ईट व बालू व्यवसायी को गो’ली मार दी है. गंभीर रूप से घा’यल व्यवसायी को इ’लाज हेतु निजी अस्पताल में भ’र्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति चिं’ताजनक बतायी जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मकसुदपुर निवासी बालू, सीमेंट व्यवसायी राजा राय देर रात गये अपनी आॅल्टो कार से घर लौट रहे थे. इस बीच पहले से घा’त लगाये बाईक सवार सश’स्त्र अप’राधियों ने घर पहुँचने से पहले सुन’सान स्थान पर राजा की कार को घे’र लिया और ताब’ड़तोड़ फाय’रिंग कर दी.

फाय’रिंग के दौरान व्यवसायी के सिर के दाहिनी ओर गो’ली लगी जिससे वो मौके पर ही नि’ढाल हो गये. घ’टना को अं’जाम दे बाइक सवार अप’राधी हथि’यार लहराते फ’रार हो गये. स्थानीय ग्रामीणों के पहुँचने और उनकी मदद से गं’भीर रुप से घा’यल व्यवसायी को बैरिया स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भ’र्ती कराया गया है, जहाँ व्यवसायी की स्थिति चिं’ताजनक बतायी जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मीनापुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार दल-बल के साथ पहुँच कर मामले की जानकारी लेते हुये जां’च पड़’ताल की. स्थानीय पुलिस लू’टपाट के दौरान हुई वा’रदात से इंकार कर रही है. पुलिस इस घटना के पीछे का मकसद लू’ट नहीं बल्कि कुछ और कारण मान रही है, जो घा’यल व्यवसायी के होश में आने के बाद या पुलिस अनुसंधान के दौरान स्पष्ट हो जायेगा.

इधर पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी गौरव पाण्डेय अस्पताल पहुँच कर घा’यल व्यवसायी का हाल-चाल जाना और वस्तुस्थिति से अवगत होते हुये कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस दौरान उन्होंने कहा कि अप’राधियों की पहचान की जा रही है. घटना में शामिल अप’राधियों की गिर’फ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छा’पेमारी की जा रही है. अप’राधी जल्द ही पुलिस की गिर’फ्त में होंगे. उन्होंने कहा कि घ’टना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस टीम अनु’संधान कर रही है, जां’चोपरान्त ही घटना के पीछे के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading