बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली पर एक्ट्रेस ने रे’प का आ’रोप लगाया था। जिसके बाद वर्सोवा पुलिस ने आदित्य पंचोली के खि’लाफ एफआईआर दर्ज की। मामला दर्ज होने के बाद अब आदित्य पंचोली ने दिंडोशी सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। जहां आगे की सुनवाई की जाएगी।

अभिनेत्री ने आदित्य पंचोली पर आ’रोप लगाया है कि साल 2004-09 के दौरान एक्टर ने उसका यौन शो’षण किया और उसकी आ’पत्तिजनक तस्वीरें उसके परिवार को भेज दीं। यही नहीं एक्ट्रेस का कहना है कि आदित्य पंचोली ने उसको ब्लै’कमेल करके रुपये भी व’सूलने की कोशिश की।

वहीं इस पूरे मामले में आदित्य पंचोली ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है। आदित्य पंचोली ने अपने बयान में कहा है कि, ‘हां मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, अब जांच और पूछताछ होगी। एक बार जब पूछताछ हो जाएगी तो पता चल जाएगा कि 13-14 साल पहले रेप हुआ था या ये सब एक सोची समझी साजिश है।