10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में ग्रेड के साथ अब मिलेंगे अंक भी

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के अंकतालिका पर ग्रेड के साथ अब अंक भी नजर आएंगे। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के दखल के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश के सभी राज्य शिक्षा बोर्ड को इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर दी है।

add 2

अनिवार्य किया गया है कि वह 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में ग्रेड के साथ अंक भी जारी करें। इस फैसले से उन लाखों विद्यार्थियों की राह आसान हो जाएगी, जो डीयू समेत देश के तमाम जाने-माने विश्वविद्यालयों में पढ़ने की ख्वाहिश रखते हैं।

add

मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के छात्रों को ग्रेड के कारण डीयू समेत कई विश्वविद्यालयों में दाखिले के दौरान दिक्कत आती थी। क्योंकि, कई विश्वविद्यालय बोर्ड परीक्षा में अंकों के आधार पर मेरिट तैयार करते हैं, जबकि आंध्र प्रदेश शिक्षा बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम प्रणाली पर चलता है। वह अंकतालिका पर अंक के बजाय ग्रेड अंकित करता है। जब ग्रेड को अंकों में परिवर्तित करते थे तो अंक कम हो जाते थे। इससे विद्यार्थियों को अक्सर दाखिले के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.