बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर की दो नई फिल्मों का ऐलान जल्द होने वाला है। ईशान के करीबी सूत्रों के मुताबिक इन दोनों फिल्मों को लेकर पिछले कई हफ्तों से बैठकों के दौर चल रहे थे और इन दोनों फिल्मों के लिए ईशान ने न सिर्फ हां कर दी है बल्कि इसके लिए जरूरी लिखा पढ़ी भी पूरी हो गई है।
उन्होंने अपनी पहली फिल्म किसी मसाला हिंदी सिनेमा के निर्देशक के साथ करने क बजाय मशहूर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म मेकर मजीद मजीदी के साथ की। इसके बाद धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म धड़क में भी ईशान के अभिनय की काफी तारीफ हुई।
ईशान के करीबी सूत्र बताते हैं कि उन्होंने जो दो नई फिल्में साइन की हैं, उनमें उनके किरदार हिंदी सिनेमा के आम नायकों से बिल्कुल जुदा हैं और इन दोनों फिल्मों का ऐलान होते ही ईशान फिर से लाइमलाइट में आ जाएंगे।



