बिहार में एक लाख शिक्षकों की होगी नियुक्ति

बिहार राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षकों के नियोजन का फैसला कर लिया है। प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया। 25 जुलाई से इसकी शुरुआत हो जाएगी।

विभिन्न चरणों से गुजरते हुए नियोजन की मुख्य प्रक्रिया अगस्त के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी और साल के अंत तक शिक्षक विद्यालय में पदस्थापित कर दिए जाएंगे। करीब एक लाख रिक्त पदों पर नियोजन होगा।

add 2

उप सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 26 अगस्त से 25 सितम्बर तक अभ्यर्थी नियोजन इकाइयों में आवेदन करेंगे। मेधा सूची 26 सितम्बर से बननी शुरू हो जाएगी। 21 अक्टूबर को मेधा सूची का प्रकाशन होगा। फिर इसपर आपत्तियां मांगी जाएंगी और उनका निराकरण 11 नवम्बर तक होगा। 30 नवम्बर से 7 दिसम्बर के बीच प्रमाण पत्रों का मिलान तथा चयन सूची का निर्माण होगा।

50 फीसदी सीटों पर महिलाओं का नियोजन होगा। महिला अभ्यर्थी नहीं मिलने पर यह पद रिक्त रहेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए पहली बार 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

add

प्रारंभिक कक्षाओं के लिए शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट है। टीईटी-1 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद के मुताबिक शिक्षा स्नातक नियुक्ति के योग्य माने जाएंगे, लेकिन प्राथमिक शिक्षा में छह माह का ब्रिज कोर्स आवश्यक होगा। मध्य विद्यालयों विषय विशेष में स्नातक, टीईटी-2 उत्तीर्ण होने के साथ ही बीएड की डिग्री अनिवार्य है।

– करीब एक लाख रिक्त पदों पर नियोजित होंगे शिक्षक
– शेड्यूल जारी, 26 अगस्त से 25 सितम्बर तक लिये जाएंगे आवेदन
– नियोजन इकाइयां 9 से 12 दिसम्बर के बीच बांटेंगी नियोजन पत्र
– 50 फीसदी पदों पर होगी महिलाओं की नियुक्ति

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.