नेशनल क्रा’इम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने ऑटोमेटेड फेशियल रेकॉग्निशन सिस्टम (AFRS) के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसकी मदद से सरकारी डाटाबेस में मौजूद फोटो, वीडियो से लोगों की पहचान की जा सकेगी।

एनसीआरबी ने फेशियल रिकॉग्निशन से संबंधित सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर तैयार करने वाली कंपनियों से टेंडर भी मांगा है। ऑटोमेटेड फेशियल रेकॉग्निशन सिस्टम की मदद से फोटो के जरिए अप’राधियों की पहचान की जा सकेगी। साथ ही फोटो और वीडियो के जरिए ला’पता लोगों को खोजने में भी मदद मिलेगी।

ऑटोमेटिक फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम लोगों की पहचान उसकी फोटो, एंगल, लाइट, उम्र, चश्मा, दाढ़ी, निशान, टैटू और हेयर स्टाइल को मिलाकर करेगा। इसके लिए वह एनसीआरबी के डाटाबेस में मौजूद फोटो, वीडियो आदि की मदद लेगा।