सड़क निर्माण में लगी मशीनों को लगा दी आग, धमकी भी दी, पलामू में नक्सलियों का तांडव

मेदिनीनगर : बिहार की सीमा से सटे झारखंड के पलामू जिला में नक्सलियों ने खूब तांडव किया. गुरुवार देर रात लरमी घाटी के पास सड़क निर्माण में लगी मशीनों को आग लगा दी. एक धमकी भरा पर्चा भी छोड़ गये. इसमें लेवी का भुगतान नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है.

पलामू जिला के छतरपुर में तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) नक्सली संगठन ने जपला में सड़क निर्माण कर रही दो मशीनों के साथ-साथ जेसीबी व रोड रोलर में आग लगा दी.
जेसीबी पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. रोड रोलर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि लेवी के लिए टीपीसी के उग्रवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

हमले की जिम्मेवारी टीपीसी ने ली है. उसने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा है. इसमें कहा है कि यह तो झांकी है, बहुत-सी घटनाएं अभी बाकी हैं.

छतरपुर-जपला रोड के निर्माण का ठेका बरबरी कंस्ट्रक्शन को मिला है. कंपनी निर्माण कार्य करा रही है.

अंजाम भुगतने की दी है धमकी

टीपीसी ने इन्कलाब जिंदाबाद के साथ अपने पत्र की शुरुआत में ही लिखा है कि यह कार्रवाई झांकी है. अभी और बहुत सी कार्रवाई बाकी है. पत्र में सभी ठेकेदारों को धमकी देते हुए कहा गया है कि काम करने से पहले संगठन से बात करें. अंत में लिखा है कि यह कार्रवाई टीपीसी संगठन ने किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading