रावण दहन देखने आए लोगों पर चढ़ा पठानकोट से आ रही और अमृतसर की तरफ जाती हुई तेज रफ्तार की ट्रेन।

सूत्रों के मुताबिक 50 लोगों से ज्यादा की घटनास्थल पर मौत हो चुकी है।
पठानकोट से अमृतसर की तरफ आ रही ट्रेन कई लोगों को रौंदते हुआ चली गई। उप जिलाधिकारी राजेश शर्मा ने हादसे में अभी तक 50 लोगों के मरने की पुष्टि की है। हादसे में मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। हादसे पर
दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, अमृतसर में हुई रेल दुर्घटना को लेकर बहुत दुखी हूं। घटना हृदयविदारक है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है, और प्रार्थना कर रहा हूं कि जो लोग इसमें घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। मैंने अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराने को कहा है। पंजाब सरकार ने हादसे में मरने वालों के परिवार को पांच लाख की सहायता राशि देने का एलान किया है।