पटना, 19 अक्टूबर 2018:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गाॅधी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयादशमी के मौके पर रामलीला महोत्सव एवं रावणवध कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया।

श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस रावण दहन कार्यक्रम में सबसे पहले आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री श्री रविषंकर प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय समेत गणमान्य अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया गया। दशहरा कमिटी द्वारा राम लीला का मंचन किया गया एवं मनोरम झाॅकी निकाली गयी जिसमें कलाकारों द्वारा नृत्य के माध्यम से अभिव्यक्ति प्रदर्शित की गयी। इसके बाद गुब्बारा उड़ाकर राज्य में शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया गया। इसके पष्चात श्री राम, श्री लक्ष्मण एवं माॅ जानकी की आरती की गयी। इसके बाद श्री राम और रावण के बीच संवाद प्रस्तुत किया गया और उसके बाद बारी–बारी से बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद एवं रावण का पुतला दहन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दशहरा कमिटी के चार सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री विजय कुमार चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय सहित विधान सभा एवं विधान परिषद के कई सदस्यगण, पुलिस महानिदेशक श्री के0एस0 द्विवेदी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, आयुक्त पटना प्रमंडल श्री आर0एन0 चोंग्थू, पुलिस महानिरीक्षक पटना प्रक्षेत्र श्री नैयर हसनैन खान, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राजेष कुमार, जिलाधिकारी पटना श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विषेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मनु महाराज, श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कमल नोपानी, सचिव श्री अरूण कुमार, उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा साहु, सहित श्री श्री दषहरा कमिटी ट्रस्ट के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में मौजूद थे।
’’’’’’