प्रशिक्षु जिला शिक्षा अधिकारी की कैमूर जिले में गोली मारकर हत्या

भभुआ. बिहार में कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अपराधियों ने जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह (32) की गोली मारकर हत्या कर दी। बबुरहनी गांव निवासी संजय सिंह का बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ था।

अजय प्रशिक्षण के लिए पटना गए थे और सुबह में ट्रेन से उतरने के बाद जब वह अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने अगरा नहर के निकट उन्हें तीन गोलियां मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अधिकारी को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना से आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भभुआ-चैनपुर मार्ग को जाम कर दिया। अनुमंडलाधिकारी अनुपम सिंह और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने में लगे रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading