रीवा. रीवा के बघेल राजघराने में भी रीवा महाराज पुष्पराज सिंह सरदारों और राज पुरोहितों की उपस्थिति में महाराजाधिराज भगवान राम का पूजन कर जनता के बीच में आते हैं। फिर पूरे शहर में बग्गी में उनका जुलूस निकलता है। रीवा राजघराने की परंपरा रही है कि गद्दी पर रीवा के राजा नहीं, बल्कि रामराजा ही बैठते हैं, जो भी रीवा के महाराज होते थे, वे रामराजा के प्रतिनिधि बनकर राज्य चलाते थे।
हाल ही में कांग्रेस ज्वाइन कर चुके वर्तमान रीवा महाराज पुष्पराज सिंह और उनके बेटे सिरमौर से भाजपा विधायक युवराज सिंह ने गद्दी का पूजन किया।