जहानाबाद. दशहरा मेले में असामाजिक तत्वों ने 20 महिलाओं को ब्लेड से काटकर जख्मी कर दिया। घटना जहानाबाद के ठाकुरबारी की है। शुक्रवार शाम को ठाकुरबारी में बड़ी संख्या में लोग मेला देखने जुटे थे। शाम के करीब आठ बजे मेले में महिलाओं के चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी।
कुछ असामाजिक तत्वों ने सर्जिकल ब्लेड से महिलाओं पर हमला कर दिया था। एक के बाद एक 20 महिलाओं के पीठ, कंधे और हाथ को ब्लेड से काट दिया गया। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिलाओं को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 9 महिलाओं को गहरे जख्म लगे हैं।
पुलिस के रहते हुई वारदात
गौरतलब है कि ठाकुरबारी मेले में इससे पहले भी ब्लेड मारने की घटना हुई थी। इसे देखते हुए मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस के होते हुए भी असामाजिक तत्वों ने महिलाओं पर हमला कर दिया।