बॉलीवुड डेस्क. सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप झेल रहे टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी क्वान के फाउंडर अनिर्बान दास ब्लाह ने नवी मुंबई के वाशी ब्रिज से कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की। अनिर्बान दास पर चार महिलाओं ने सेक्सुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए हैं। उसके बाद कंपनी ने उन्हें निकाल बाहर कर दिया। माना जा रहा है कि इसी सदमे के चलते अर्निर्बान ने सुसाइड करने की कोशिश की।
दोपहर 12.30 बजे की घटना: घटना शुक्रवार रात साढ़े बारह बजे की है। अनिर्बान वाशी ओल्ड ब्रिज से कथित तौर पर कूदने वाले थे कि तभी वहां पेट्रोलिंग कर रही ट्रैफिक पुलिस की नजर उनपर पड़ गई। ट्रैफिक पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर ने हालांकि यह भी बताया कि उन लोगों को अनिर्बान के इस कदम का टिफ ऑफ मिला हुआ था।
पुलिस ने नाकाम की कोशिश: हमें मालूम था कि एक इंसान वाशी ब्रिज की ओर सुसाइड के इरादे से आ रहा है। हमने कोई चांस नहीं लिया। हम घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही अनिर्बान ने बैरीकैड्स से छलांग लगाने की कोशिश की, हमने उन्हें पकड़ लिया। अनिर्बान लगातार चिल्ला रहे थे। वे हताश लग रहे थे। अनिर्बान की कंपनी रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, श्रद्धा कपूर औऱ जैकलीन फर्नांडीज के लिए काम करती है।