एक बड़ी ही अच्छी खबर आ रही है कि शहरों की तरह अब राज्य के गांवों के चौक-चौराहे और गलियां भी रोशन होंगी। इसके लिए गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगायी जाएंगी। पंचायती राज विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जल्द ही इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए कैबिनेट में भेजा जाएगा। कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा.

राज्य की सभी 8386 ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइटें लगायी जाएंगी। हर पंचायत में औसतन 100 एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे। 24 वाट के एलईडी बल्ब लगेंगे। पंचायती राज विभाग में इस योजना को लेकर कई दौ’र की बैठकें हो चुकी हैं। इसको लेकर एनर्जी इफिसिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) द्वारा विभाग में एक प्रस्तुतीकरण भी दिया जा चुका है। योजना की स्वीकृति मिलने के बाद दो सालों में इस कार्य को पूरा करना है।

इस योजना के तहत एक डिवाइस भी लगाई जाएगी, जिससे एक ही जगह से पंचायत के सभी बल्ब एक साथ जल जाएंगे। इसी तरह एक साथ सभी बल्ब बंद भी हो जाएंगे। इस योजना में 500 करोड़ तक खर्च होने का अनुमान है।

Input: Hindustan