शनिवार को शनिदेव के साथ होती है बजरंगबली की भी पूजा, जानें आखिर क्यों, ‘ॐ हनुमते नमः’

शनिवार का व्रत विशेष तौर पर न्याय और क’र्म के देव माने जाने वाले शनि ग्रह की कुदृ’ष्टि से ब’चने के लिए रखा जाता है। जो लोग हिन्दू ज्योतिष विद्या पर विश्वास रखते हैं केवल वही शनिवार का व्रत रखते हैं। ऐसा माना जाता है इसदिन व्रत करने से शनि की दृष्‍टि की व’कृता क’म होती है। साथ ही इस दिन हनुमान जी की पूजा करना भी लाभप्रद माना जाता है। शनि का रंग काला माना गया है इसलिए इस दिन काले वस्त्र पहनना शुभ होता है।

इसके साथ ही शनिवार को काले कपड़ों और काले तिल का दान करना भी बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा के साथ पीपल के पेड़ की भी पूजा की जाती है। शनिवार को शनिदेव पर तेल च’ढ़ाने और दान करने का भी अ’त्‍यंत महत्‍व होता है। यूं तो शनिदेव को बहुत घा’तक माना जाता है। इसीलिए लोग शनिवार के दिन यात्रा का आरंभ करना शुभ नहीं मानते। इसके बावजूद यह भी कहा जाता है कि वे लोग जो हनुमान की अराधना करते हैं, शनिदेव उनको क’ष्‍ट नहीं पहुंचाते हैं।

यही कारण है कि शनिवार को शनिदेव और भगवान हनुमान का दिन माना जाता है। इस दिन ‘ॐ हनुमते नमः’ का जाप करने से शारीरिक श’क्ति बढ़ती है और शनि नियंत्रण में रहते हैं। इसके साथ शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊं शनिदेवाय नमः’ का जाप भी करना लाभकारी होता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.