अनुठा है देवघर का वैद्यनाथ धाम मंदिर का ज्योतिर्लिंग ‘ॐ नमः शिवाय’ हर हर महादेव

झारखंड के देवघर जिला स्थित वैद्यनाथ धाम सभी द्वादश ज्योतिर्लिंगों से भि’न्न है। यही कारण है कि सावन में यहां ज्योतिर्लिंगों पर जलाभिषेक करने वालों की संख्या अधिक होती है। मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि किसी भी द्वादश ज्योतिर्लिंग से अलग यहां के मंदिर के शीर्ष पर ‘त्रिशू’ल’ नहीं, बल्कि ‘पंचशू’ल’ है। यहां मनोरथ पूर्ण करने वाला कामना द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापित है। पंचशूल के विषय में धर्म के जानकारों का अलग-अलग म’त है।

मान्यता है कि यह त्रेता युग में रावण की लंका के बाहर सुरक्षा क’वच के रूप में स्थापित था। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, भगवान विष्णु ने यहां शिवलिंग स्थापित किया था। उन्होंने एक ग्वाले का भे’ष धारण कर रावण को यहां रोका, जो कैलाश से शिवलिंग को उठाकर लंका ले जा रहा था।
मंदिर के तीर्थ पुरोहित दुर्लभ मिश्रा के अनुसार धर्म ग्रंथों में कहा गया है कि रावण को पंचशू’ल के सुरक्षा कवच को भे’दना आता था, जबकि इस कवच को भे’दना भगवान राम के भी वश में नहीं था। विभीषण द्वारा बताई गई युक्ति के बाद ही राम और उनकी सेना लंका में प्रवेश कर सकी थी।

धर्म के जानकार पंडित सूर्यमणि परिह’स्त का कहना है कि पंचशूल का अर्थ काम, क्रो’ध, लोभ, मोह तथा ईष्या जैसे पांच शूलों से मानव का मुक्त होना है, जबकि एक अन्य जानकार के अनुसार पंचशू’ल पंचतत्वों- क्षिति, जल, पावक, गगन तथा समीरा से बने इस शरीर का द्योतक है।

मंदिर के पंडों के मुताबिक, मुख्य मंदिर में स्वर्णकलश के ऊपर स्थापित पंचशू’ल सहित यहां के सभी 22 मंदिरों मे स्थापित पंचशू’लों को साल में एक बार शिवरात्रि के दिन मंदिर से नीचे लाया जाता है तथा सभी को एक निश्चित स्थान पर रखकर विशेष पूजा-अर्चना के बाद फिर से वहीं स्थापित कर दिया जाता है। इस पूजा को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।

Input: News 18

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.