Suzuki ने अपनी नई Gixxer बाइक लॉन्च कर दिया है।बी कंपनी ने इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 100,212 रुपये रखी है। इस बार बाइक दिखने में नई और पहले से ज्यादा अग्रेसिव दिखाई देती है। बाइक में अब नई LED हेडलाइट दी गई है।
इसके फ्यूल टैंक में कॉस्मेटिक बदलाव किये हैं जिससे यह अब ज्यादा स्पोर्टी नजर आता है। इसके अलावा बाइक में नई स्प्लिट सीट लगा दी गई है जबकि पहले यह सिंगल सीट में आती थी।

Suzuki ने नई Gixxer में 155 cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगाया है जोकि फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है। यह इंजन इंजन 8,000 rpm पर 13.9 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 14 Nm टॉर्क देता है। साथ ही यह 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
नई Gixxer में अब नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। इसमें ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल गेज और गियर पोजिशन की डिटेल्स मिलती हैं। यह बाइक तीन कलर में उपलब्ध है।
