श्रद्धालुओं के जयकारे के साथ भगवान जगन्नाथ लौटे पर्णकुटी

नयाटोला के समुन्दर साह लेन स्थित समुन्दर साह के निवास पर चार जुलाई को गयी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुक्रवार को वापस नयाटोला के पर्णकुटी पहुंची। रथयात्रा में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ का जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रास्ते भर फूलों से स्वागत किया गया। रथयात्रा समुन्दर साह लेन से निकलकर चंद्रलोक चौक, कलमबाग चौक, छाता चौक, टेक्निकल चौक होते हुए पर्णकुटी में प्रवेश किया। यहां भगवान जगन्नाथ की फिर से स्थापना कर उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की गयी।

श्रद्धालुओं ने भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौ’रान प्रसाद का वितरण भी किया गया। श्रद्धालु अरविंद कुमार ने बताया कि चार जुलाई को रथयात्रा निकली थी। यह नौवें दिन वापस आयी है। मौके पर शिव कुमार सिंह, समुन्दर साह, शान्ता सिन्हा, नवल किशोर ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, गंगा पासवान रघुवंश प्रसाद सिंह, ममता कुमारी, चांदनी पासवान, संजय पासवान, राखी देवी, राहुल कुमार, अमन कुमार, अर्जुन कुमार भी थे।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.