गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी में रहने वाली एक नर्स द्वारा हरिद्वार के एक इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी के बेटे के अ”पहरण की ध’मकी देकर एक करोड़ की रं’गदारी मां’गने का मा’मला सामने आया है। घ’टना आठ जुलाई की है। मोल-भा’व के बाद नर्स ने कारोबारी से 75 लाख रुपये की डील फाइनल की, लेकिन गुरुवार सुबह डील पूरी होने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नर्स के साथ उसके साथी को भी गि’रफ्तार कर लिया।

नर्स का साथी गाजियाबाद में जूस की रे’हड़ी लगाता है. सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) शमशेर सिंह के मुताबिक, सेक्टर-14 में रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी सुनील पाहवा का हरिद्वार में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का कारोबार है। उन्हें आठ जुलाई की देर शाम किसी फिजा खान नामक लड़की का फोन आया था। इसमें फिजा ने कारोबारी को ध’मकाते हुए कहा था कि वह एक करोड़ की रकम दे दे, अन्यथा उसके बेटे का अप’हरण कर लिया जाएगा।

इस फोन कॉल से कारोबारी पहले तो ड’र गया और आरो’पियों से मोल-भा’व करने लगा। आखिर में 75 लाख रुपये पर डील तय हो गई। इसी दौ’रान कारोबारी ने अपने किसी जानकार की सलाह पर मा’मले की जानकारी पुलिस को दे दी।

Input: Hindustan