भारतीय वेटलिफ्टर बाईस वर्षीय अजय ने क्लीन एंड जर्क में अपने शरीर के वजन से दोगुना से ज्यादा भार (190 किग्रा) उठाते हुए ओलंपिक क्वालिफाइंग स्पर्धा के लिए अहम अंक भी हासिल किया।

एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता ने स्नैच वर्ग में 148 किग्रा का भार उठाया जिससे उनका कुल स्कोर 338 किग्रा हो गया। यह अजय का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन भी है। इससे पहले उन्होंने अप्रैल में चीन के निंगबो में हुई एशियाई चैंपियनशिप में 320 किग्रा (142 किग्रा+178 किग्रा) का भार उठाया।
